मेगा स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ इलाज

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मेगा स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ इलाज

रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में ग्रामीण मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की धमनी पंचायत सचिवालय भवन में बुधवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी व अनुमंडल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्धघाटन एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, मुखिया मोजस्मा खातून व रेड क्रॉस सोसायटी के चैयरमेन डॉ अरुण गुटगुटिया ने किया. इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा स्वास्थ्य जांच एक सराहनीय प्रयास है. वहीं, मुखिया ने कहा कि रेड क्रॉस व अनुमंडलीय अस्पताल द्वारा ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना अच्छी पहल है. शिविर का मुख्य उद्देश्य बीमारियों व स्वास्थ्य समस्या का शुरुआती समय में ही इलाज हो सके. साथ ही शिविर में जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराया गया. रेड क्राॅस के चेयरमैन ने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरुकता आती है. जरूरतमंद को बिना खर्च के इलाज हो जाता है. रेड क्रॉस हर महीने अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप लगाया जायेगा. वहीं, 100 मरीजों का इलाज किया गया. मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के आयुष चिकित्सक डॉ. इकबाल खान, महिला चिकित्सक डाॅ लीलावती पडिगेला, डॉ. गोपाल पंडित, एएनएम संगीता कुमारी, इदन कांगाडी, बबिता, मिंटू कुमारी, राजेंद्र कुमार साव, प्रेमलाल हेब्रम, डॉ आरके मुखर्जी, तकिर जिया, मैमान अकरम, नेयाजी अफरोज, राहिल अमान, मो. तल्हा, सहीम खान, महेंद्र घोष, हेमंत नारायण सिंह, कन्हैया लाल कन्नू, रंजन कुमार, शाहिद अल्मी, संदीप कुमार, दीपक मिश्रा, शाकिब खान, शाबिला अंजुम, फिरदौश खान, इस्लाम अंसारी, सबा खातून, आसिफ इकबाल, नारायण मंडल, अजय मंडल, हरिबूल मंडला, आसिफ इकबाल, केदार यादव, संदीप दत्ता, सऊद खान, साहब खान, तालिब खान आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में ग्रामीण मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola