टाइल्स मिस्त्री से रुपये व मोबाइल फोन की छिनतई
Updated at : 26 Sep 2024 7:48 PM (IST)
विज्ञापन

देवघर में रहकर टाइल्स मिस्त्री का काम करने वाले बिहार अंतर्गत बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के बगीचा गांव निवासी प्रदीप मंडल के साथ मारपीट कर छिनतई कर ली गयी.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता,
देवघर
. देवघर में रहकर टाइल्स मिस्त्री का काम करने वाले बिहार अंतर्गत बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के बगीचा गांव निवासी प्रदीप मंडल के साथ मारपीट कर छिनतई कर ली गयी. घटना के बाद पीड़ित टाइल्स मिस्त्री प्रदीप कुमार मंडल ने कुंडा थाने में लिखित शिकायत दी है. प्रदीप ने बताया कि, वह देवघर में किराये के मकान में रहकर वह टाइल्स मिस्त्री का काम करता है. 25 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह हथगढ़ के रास्ते अपना डेरा जा रहा था. उसी क्रम में मार्बल दुकान के आगे पीपल पेड़ के पास पूर्व से खड़े तीन लोगों ने हाथ देकर उसे रोक लिया. उसके साथ मारपीट करते हुए उनलोगों ने नगदी रुपये सहित मोबाइल आदि छीन लिये. उसने कुंडा थाने की पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.———————————————————————–कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ़ के पास हुई घटना
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




