मतदाता जागरण अभियान को ले घर-घर पहुंच रहे आरएसएस सदस्य
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 May 2024 1:15 AM
विज्ञापन
मतदाता जागरण अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य गांव-गांव व घर-घर पहुंच कर मतदाताओं को अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.
विज्ञापन
देवघर.
मतदाता जागरण अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य गांव-गांव व घर-घर पहुंच कर मतदाताओं को अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. गुरुवार को सारवां प्रखंड के सारवां व पहारिया पंचायत के विभिन्न गांवों में संघ की ओर से मतदाता जागरण अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व नेत्र रोग विशेषज्ञ सह संघ के डॉ एनडी मिश्रा ने किया. उन्होंने लोकसभा चुनाव में राष्ट्रहित की बात करने वाले प्रत्याशी व पार्टी को वोट देने और दिलाने की अपील की. डॉ मिश्रा ने कहा कि हम सब राष्ट्र सुरक्षा व राष्ट्र हित की बात करने वालों के साथ हैं. संघ का मूल उद्देश्य भारत को सशक्त राष्ट्र बनाना है, इसलिए आपसी मतभेद को छोड़कर मूल उद्देश्य पर काम करें. आज विकसित भारत के संकल्प को देखने और पूरा करने का समय है. मौके पर सुधीर सिंह, दिलीप पांडेय, पंकज सिंह, सत्यनारायण पोद्दार, जयप्रकाश सिंह, जेपी वर्मा, सुशील कुमार झा, मांगन रावत, मुकेश झा, प्रकाश वर्मा, वासुदेव पंडित, रंजन सिंह, रजनीकांत, निरंजन मंडल सहित अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










