देवघर : 88 गाड़ियों से वसूला गया 3.59 लाख रुपये फाइन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jan 2024 4:40 AM
देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवलोक परिसर स्थित टैक्सी स्टैंड से शुक्रवार को लाये गये चालक के पूछताछ के बाद पुलिस ने चालक समेत स्कॉर्पियो को थाने से मुक्त कर दिया. इससे पहले पुलिस ने उक्त स्कॉर्पियो वाहन के कागजातों को मंगाकर सत्यापन किया.
देवघर : यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 88 गाड़ियों से 3,59,500 रुपये की फाइन वसूली की. देवघर पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग जगह पर चलाये गये चेकिंग अभियान में कुल 88 गाड़ियों की जांच की गयी. इस दौरान 13 चालकों का लाइसेंस व दो गाड़ियों को जब्त किया गया. प्रभारी यातायात सह सीसीआर डीएसपी ने बताया कि जब्त लाइसेंस को तीन महीने के लिए निलंबित करने का प्रतिवेदन डीटीओ को भेजा जायेगा. उन्होंने लोगों से यातायात नियम के अनुपालन करने की अपील की है.
देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवलोक परिसर स्थित टैक्सी स्टैंड से शुक्रवार को लाये गये चालक के पूछताछ के बाद पुलिस ने चालक समेत स्कॉर्पियो को थाने से मुक्त कर दिया. इससे पहले पुलिस ने उक्त स्कॉर्पियो वाहन के कागजातों को मंगाकर सत्यापन किया. जानकारी के मुताबिक, किसी के द्वारा उक्त स्कॉर्पियो ढाई लाख में बेचने संबंधी विज्ञापन ओएलएक्स पर डाला था. किसी ने इस मामले की सूचना देवघर के वरीय पुलिस अधिकारी को दे दी. उक्त वरीय पुलिस अधिकारी के ही निर्देश पर नगर थाने की पुलिस चालक समेत स्कॉर्पियो को थाना लाकर जांच की. उक्त स्कॉर्पियो से बिहार के नवादा से कुछ श्रद्धालु पूजा करने बाबाधाम आये थे.
Also Read: देवघर में हुए महेंद्र यादव हत्याकांड के दो आरोपित सोनारी से गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










