कलश शोभा यात्रा के श्रीमद्भागवत कथा आरंभ

Published at :24 Apr 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
कलश शोभा यात्रा के श्रीमद्भागवत कथा आरंभ

सारठ की बगड़बरा पंचायत अंतर्गत भतहरिया गांव में धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र की बगड़बरा पंचायत अंतर्गत भतहरिया गांव में पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा ढोल-बाजे के साथ निकली, जिसमें 251 कन्याएं और महिलाएं सिर पर कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण करती हुई गांव के जोरिया पहुंचीं. वहां आचार्य बलराम मिश्र एवं यजमान मोतीलाल मंडल अपनी धर्मपत्नी के साथ विधि-विधान से देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की. इसके बाद कलश में जल भरवाया गया और पुनः कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची. कथा स्थल पर पहुंचने के बाद आचार्य द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना प्रारंभ की गयी. आचार्य बलराम मिश्र ने बताया कि यह पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें कथा वाचक रामानुज सरण जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया अशोक मंडल, बनवारी मंडल, नंदलाल मंडल, सुधीर मंडल, दीपक मंडल सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola