कटाल काली मंदिर में वार्षिक काली पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
कटाल काली मंदिर में वार्षिक काली पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

करौं के कटाल काली मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन

करौं. स्थानीय बाजार स्थित कटाल काली मंदिर परिसर में शनिवार को वार्षिक काली पूजा धूमधाम और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई. पूजा को लेकर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जो दोपहर तक लगातार जारी रही. पूजा में रान्हा, सीरिया, करौं, कमलकरडीह, दुबरा, गौरीपुर, तारापुर, सालतर, गोविंदपुर, चांदचौरा, कैनबेरिया और डिंडाकोली समेत आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं कीं. इस दौरान पंडितों ने विधि-विधानपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करायी. श्रद्धालुओं ने फल, फूल, नैवेद्य और सिंदूर अर्पित कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया. जिन भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हुईं, उन्होंने मां को बकरों की बलि भी अर्पित की. पूजा के उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola