Deoghar News : मेला क्षेत्र के स्टेशनों से 20 दिनों में रेलवे को 8.82 करोड़ की आय

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : मेला क्षेत्र के स्टेशनों से 20 दिनों में रेलवे को 8.82 करोड़ की आय

मेला क्षेत्र के स्टेशनों जसीडीह, बैद्यनाथधाम, देवघर, बासुकिनाथ स्टेशन से पिछले 20 दिनों में रेलवे को 8.82 करोड़ से अधिक की आय हुई है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : श्रावणी मेले के दौरान हर दिन लाखों कांवरिये बाबाधाम पहुंच रहे हैं. वे जलार्पण के बाद घर जाने के लिए सबसे सुगम यात्रा के लिए ट्रेन को प्राथमिकता दे रहे हैं. इससे रेलवे की आय में भी वृद्धि हो रही है. मेला क्षेत्र के स्टेशनों जसीडीह, बैद्यनाथधाम, देवघर, बासुकिनाथ स्टेशन से पिछले 20 दिनों में रेलवे को 8.82 करोड़ से अधिक की आय हुई है. रेलवे की ओर से यात्रियों व कांवरियों की सुविधा के लिए कई मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. साथ ही इन स्टेशनों पर यात्रियों व कांवरियों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं मुहैया करायी गयी हैं. रेलवे से मिली जानकारी अनुसार श्रावणी मेले के 20 दिन की समाप्ति के बाद यात्रियों की आवाजाही में 22,27 प्रतिशत और आय में 16.23 प्रतिशत वृद्धि हुई है.

पिछले साल की अपेक्षा इस साल देवघर स्टेशन से 24 और बासुकीनाथ स्टेशन से 50 फीसदी आय बढ़ी

रेलवे से मिली जानकारी अनुसार, जसीडीह, देवघर, बैद्यनाथधाम और बासुकिनाथ स्टेशन में बीते साल 2024 में श्रावणी मेला के 20 दिनों में 9,38,204 कांवरियों व यात्रियों का आवागमन हुआ था, इससे रेलवे को 7,59,40,755 रुपये की आय हुई थी. वहीं इस साल 2025 में मेले के 20 दिनों के बाद इन चारों स्टेशन से 11,47,173 यात्रियों व कांवरियों ने ट्रेन से यात्रा की, जिससे रेलवे को 8,82,67,725 की आय हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव रंजन

लेखक के बारे में

By राजीव रंजन

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola