ePaper

Deoghar news : सिंह दरवाजा के समीप हुई फायरिंग के आरोपितों की तलाश में छापेमारी, घर छोड़ फरार हैं सभी

Updated at : 09 May 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : सिंह दरवाजा के समीप हुई फायरिंग के आरोपितों की तलाश में छापेमारी, घर छोड़ फरार हैं सभी

नगर थाने की पुलिस बाबा मंदिर इलाके में सिंह दरवाजा के पास हुई फायरिंग मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. हालांकि सभी आरोपित अपने-अपने घरों से फरार मिले.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. बाबा मंदिर के सिंह दरवाजा के समीप स्थानीय बुजुर्ग रामनाथ झा नरौने पर हुए जानलेवा हमला के आरोपितों की तलाश में नगर थाने की पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. किंतु सभी आरोपित अपने-अपने घरों से फरार मिले. पुलिस उनलोगों के अन्य ठिकानों का पता करने में जुटी है. घटना के बाद रामनाथ ने नगर थाना में चार नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला आर्म्स एक्ट की धाराओं में दर्ज हुआ है. प्राथमिकी के अनुसार, घटना चार मई की शाम करीब 5:45 से 6:00 बजे के बीच की है. दर्ज मामले में जिक्र है कि पटाखे जैसी आवाज सुनकर जब बुजुर्ग रामनाथ अपने मकान की छत पर पहुंचे, तो देखा कि कुछ युवक हथियार लहराते हुए गाली-गलौज करते जा रहे थे. उन्होंने विरोध किया तो युवक उन्हें भी गाली देने लगे. इसके बाद वे नीचे आकर समझाने लगे, तभी सौरभ खवाड़े नामक युवक ने गोली चला दी, जो मिस कर गया. इसके बाद हमलावरों ने रामनाथ झा को पकड़ लिया और पिस्तौल के बट से उनके सीने और आंख के पास वार कर दिया. शोर मचाने पर भीड़ जुटी, तो आरोपी गाली देते हुए मौके से फरार हो गये. रामनाथ झा ने जिन चार नामजद आरोपियों की पहचान की है, उनमें बिलासी मंगलालय के पास रहने वाला सौरभ खवाड़े, शिवगंगा के समीप निवासी आदर्श झा, उसका भाई अंकित झा और शिक्षा सभा चौक के पास रहने वाला अभय गिरि शामिल हैं. बाकी पांच हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

ASHISH KUNDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola