Deoghar news : राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला का पर्स चोरी, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Edited by NISHIDH MALVIYA
Updated:
विज्ञापन

हरियाणा के हिसार जिला निवासी शोभा जिंदल ने जसीडीह जीआरपी में आवेदन देकर चलती ट्रेन में उसका पर्स चोरी होने की शिकायत दी है, जिसमें तीस हजार रुपये व मोबाइल थे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,जसीडीह . चलती ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला यात्री का लेडिज पर्स चोरी हो गया. पर्स में नकदी, मोबाइल सहित कई अन्य सामान थे. घटना के संबंध में पीड़ित महिला हरियाणा के हिसार जिला के प्रीति नगर निवासी शोभा जिंदल ने जसीडीह जीआरपी में आवेदन देकर शिकायत दी है, जिसे जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर आवेदन को संबंधित रेल थाना को भेज दिया है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि वह शुक्रवार को नयी दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन नंबर 12306 नयी दिल्ली-कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के बी-5 बोगी के सीट नंबर 17 व 20 पर अपने पति पवन जिंदल के साथ सवार होकर जसीडीह स्टेशन के लिए यात्रा कर रही थी. यात्रा के दौरान पटना स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति ने चलती ट्रेन में लेडीज पर्स चोरी कर ली और फरार हो गया. बताया कि पर्स नहीं मिलने पर पहले तो उसने ट्रेन में खोजबीन की. लेकिन पर्स नहीं मिला. बताया कि पर्स में 30,000 रुपये, मोबाइल, एयरफोन सहित अन्य सामान थे, जिसे चोर ने चोरी कर ली और ट्रेन से फरार हो गया. घटना को लेकर जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर आवेदन को पटना स्टेशन के रेल थाना को भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHIDH MALVIYA

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola