Deoghar News : एम्स में पल्मोनरी लैब, डिजिटल अकादमी व अमृत फार्मेसी के तीसरे आउटलेट की शुरुआत

Updated at : 27 Jan 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : एम्स में पल्मोनरी लैब, डिजिटल अकादमी व अमृत फार्मेसी के तीसरे आउटलेट की शुरुआत

गणतंत्र दिवस पर देवघर एम्स में तीन नयी सेवाएं शुरू की गयी है. इनमें एम्स डिजिटल अकादमी, पल्मोनरी लैब व अमृत फार्मेसी के तीसरा आउटलेट शामिल है. पल्मोनरी लैब व अमृत फार्मेसी का तीसरा आउटलेट खुलने से मरीजों को काफी सुविधा होगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, देवीपुर : गणतंत्र दिवस पर देवघर एम्स में तीन नयी सेवाएं शुरू की गयी है. इनमें एम्स डिजिटल अकादमी, पल्मोनरी लैब व अमृत फार्मेसी के तीसरा आउटलेट शामिल है. पल्मोनरी लैब व अमृत फार्मेसी का तीसरा आउटलेट खुलने से मरीजों को काफी सुविधा होगी. पल्मोनरी लैब में फेफड़ा संबंधी जांच हो सकेगी. यह घोषणा गणतंत्र दिवस समारोह में एम्स के निदेशक प्रो डॉ सौरभ वार्ष्णेय ने की. इससे पहले एम्स के निदेशक ने झंडोत्तोलन किया और सभी को संबोधित किया. निदेशक डॉ वार्ष्णेय ने एम्स की उपलब्धियों काे बताया. उन्होंने आने वाले दिनों में सेवाओं के विस्तार की प्रतिबद्धता जतायी. समारोह में संस्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर एम्स के डीन प्रो डॉ हरमिंदर सिंह, डीन रिसर्च प्रो डॉ प्रतिमा गुप्ता, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो डॉ जी जाह्नवी, प्रो डॉ सत्य रंजन पात्रा, प्रशासनिक अधिकारी साकेत बिहारी आदि उपस्थित थे.

हाइलाइट्स

एम्स के निदेशक ने गणतंत्र दिवस पर की घोषणा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola