पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि का किया विरोध
सारठ बाजार. देशव्यापी अभियान के तहत सारठ प्रखंड कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज उठाते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया और सरकार से दामों में राहत देने की मांग की. उनका कहना था कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और जीवनयापन कठिन होता जा रहा है. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव, अजीत राउत, सरलू राउत, सौरव राय, नूर इमाम अंसारी, कार्तिक मांझी, तंजील अंसारी, नरसिंह पंडित, इरानी शेख आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रामाकांत मिश्रा
15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










