Deoghar news : सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से गहने समेत लाखों की संपति चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Edited by Shrawan
Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर थाना क्षेत्र के चकरमा गांव में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. पीड़ित ने बताया कि वह कैंसर से ग्रस्त है और इलाज कराने बाहर गया था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर. मोहनपुर थाना क्षेत्र के चकरमा गांव में अज्ञात चोरों के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध मे पीड़ित व्यक्ति सेवानिवृत्त शिक्षक विजय साह ने थाने में आवेदन देकर बताया कि हम केंसर से पीड़ित व्यक्ति है. अपना इलाज कराने के लिए पति-पत्नी दोनों बाहर गये थे. वहीं घर वापस आने पर देखा कि घर के अंदर से दरवाजा बंद है. ज़ब किसी तरह घर का दरवाजा खोला तो देखा कि घर के अंदर सभी रूम व गोदरेज का ताला टूटा हुआ है. वहीं घर का समान इधर-उधर बिखरा पड़ा है. बताया कि घर में रखे सामान 30 ग्राम सोने के जेवरात, बैटरी इंवर्टर, टाइटन घड़ी, कोर्ट-पेंट, साड़ी, स्टील, कांसा व पीतल के बर्तन आदि सामान की चोरी हो गयी. पीड़ति ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार द्धारा मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan

लेखक के बारे में

By Shrawan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola