कुष्ट निवारण को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण 24 से दो दिवसीय प्रशिक्षण 24 से

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
कुष्ट निवारण को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण 24 से   दो दिवसीय प्रशिक्षण 24 से

स्कूलों में कुष्ठ निवारण को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से कार्यक्रम

विज्ञापन

करौं. स्कूलों में कुष्ठ निवारण को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलकरडी में शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आगामी 24 व 25 अक्तूबर को आयोजित किया जायेगा. चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरुण कुमार ने प्रखंड संसाधन केंद्र करौं में पत्र के माध्यम से प्रखंड के सभी विद्यालयों से एक महिला शिक्षक व एक पुरुष शिक्षक की सूची भेजने को कहा है. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक रत्नेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण दो दिनों तक होगा. 24 अक्तूबर को धोबाना, पथरोल, नावाडीह, बसकुपी, कठमेरखी व 25 अक्तूबर को करौं, डिंडाकोली, सिरसा व गंजोबारी संकुल के शिक्षकों का लेप्रोसी प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा,जिसके माध्यम से शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों का छात्रों का लेप्रोसी जांच कर स्वास्थ्य विभाग को सूची उपलब्ध करायेंगे. ताकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा छात्रों का सही ढंग से इलाज कर पायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola