करौं में काली पूजा की तैयारी जोरों पर

विभिन्न काली मंदिरों में काली पूजा की तैयारी जोर शोर से
करौं. प्रखंड के विभिन्न काली मंदिरों में काली पूजा की तैयारी चल रही है. स्थानीय कटाल काली मंदिर, टोला स्थित काली मंदिर, कायस्थ टोला स्थित काली मंदिर, प्रसिद्ध तांत्रिक हड़िराम बाबू के आवास में स्थापित काली मंदिर, डुमरतर गांव स्थित काली मंदिर के अलावा डिंडाकोली, बेलकियारी, रानीडीह, केदवारिया, गोविंदपुर, सिरसा, बसकूपी, नवाडीह, तेलियाडीह, भैरों आदि गांवों में काली पूजा को लेकर मंदिरों का रंग-रोगन साफ-सफाई किया जा रहा है. मंदिरों में विभिन्न प्रकार के आकर्षण लाइट, ध्वनि विस्तारक यंत्र से सजाया जा रहा है. उधर, दीपावली को लेकर विभिन्न दुकानों में साफ-सफाई व रंग-रोगन किया जा रहा है. वहीं, धनतेरस को लेकर बाजार में विशेष चहल-पहल है. बर्तन दुकान, स्टेशनरी, सोने चांदी की दुकान, इलेक्ट्रॉनिक की दुकान आदि को सुंदर ढंग से सजाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




