फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई चर्चा

Updated at : 27 Jan 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई चर्चा

मधुपुर के अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में सोमवार को अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ शाहिद की अध्यक्षता में जमुनियाटांड़, लालपुर, साप्तर तथा कुर्मीडीह की सहिया, सेविका सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में सोमवार को अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ शाहिद की अध्यक्षता में जमुनियाटांड़, लालपुर, साप्तर तथा कुर्मीडीह की सहिया, सेविका सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की. इसमें फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रम सर्वजन दवा सेवन के सफल संचालन को लेकर चर्चा हुई. वहीं, उपाधीक्षक ने स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर परिवार पंजी को भरनें, दीवार लेखन, फिंगर मार्किंग, प्रतिवेदन तथा दवा खिलाने की जानकारी दी. कहा कि कार्यक्रम के प्रथम दिन 10 फरवरी को आंगनबाड़ी सहित सभी बूथ पर फाइलेरिया रोधी दवा खिलाया जायेगा. साथ ही छुटे हुए व्यक्तियों कार्यकर्ता 11 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर दवाई खिलायेंगे. कहा कि किसी भी व्यक्तियों को खाली पेट दवाई नहीं खिलना है, बल्कि खाना खानें के बाद दवाई खिलाना है. गर्भवती महिला तथा अत्यंत गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा नहीं खिलाना है. सभी स्वास्थ्य व्यक्तियों को आवश्यक रूप से फाइलेरिया रोधी दवा खाना चाहिए ताकि फाइलेरिया होने से बचा जा सके. प्रशिक्षण में डॉ कुमार नीलोत्पल, एमटीएस तपन कुमार, अमरेंद्र कुमार झा, एमपीडब्लू अजय कुमार दास, बिनोद कुमार दास, संजीव कुमार, मो. तनवीर आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola