साइबर आरोपी की तलाश में गोरखपुर व धनबाद पुलिस पहुंची मधुपुर

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

साइबर आरोपियों की तलाश में यूपी के गोरखपुर एम्स थाना पुलिस टीम व धनबाद साइबर थाना पुलिस मधुपुर पहुंची

विज्ञापन

मधुपुर. साइबर आरोपियों की तलाश में शुक्रवार को यूपी के गोरखपुर एम्स थाना पुलिस टीम व धनबाद साइबर थाना पुलिस मधुपुर पहुंची. गोरखपुर एम्स थाना की पुलिस टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपियों की तलाश में खलासी मोहल्ला पहुंची और आरोपी के घर का सत्यापन करते हुए नोटिस दिया. वहीं, धनबाद साइबर थाना की पुलिस भेड़वा मोहल्ला में जाकर साइबर आरोपियों के नाम ठिकाना का सत्यापन किया. आरोपियों के परिजनों को नोटिस भी दिया. पुलिस ने बताया कि बैंक अधिकारी बनकर गलत तरीके से बैंक खातों से मोटी रकम की निकासी किया है. ठगी मामले को लेकर गोरखपुर एम्स थाना और धनबाद साइबर थाना में पीड़ितों ने मामला दर्ज कराया है. पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर मधुपुर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola