छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस ने छात्र को पकड़ा, भेजा बाल सुधार गृह
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Sep 2024 7:56 PM
नौवीं की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत व छेड़खानी मामले में कुंडा थाने की पुलिस ने आरोपित छात्र को पकड़कर जेजे बोर्ड के समक्ष पेश कराया तथा जेजे बोर्ड के निर्देश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया.
वरीय संवाददाता, देवघर : नौवीं की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत व छेड़खानी मामले में कुंडा थाने की पुलिस ने आरोपित छात्र को पकड़कर जेजे बोर्ड के समक्ष पेश कराया तथा जेजे बोर्ड के निर्देश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा के परिजन ने कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उक्त छात्रा के परिजन ने इस मामले में एक छात्र सहित उसके माता-पिता को आरोपित बनाया है. दर्ज मामले में कहा गया है कि पिछले दो महीने से छात्रा को स्कूल आने-जाने के दौरान रास्ते में आरोपित छात्र परेशान कर रहा है. स्कूल से आने के बाद घर पर आकर उसके साथ अश्लील हरकत करता था. इससे छात्रा को स्कूल जाने में परेशानी होने लगी. उन्होंने यह भी कहा कि छत पर जाकर आरोपित मोबाइल से पीड़िता की तस्वीर लेता था. यह जानकारी आरोपित छात्र के माता-पिता को देने पर छात्र कुछ दिनों तक शांत रहा, लेकिन 23 जुलाई को स्कूल जाने के दौरान रास्ते में आरोपित छात्र ने छात्रा का हाथ पकड़कर छेड़खानी की, तो वह वापस घर आयी गयी. इसकी शिकायत करने पर छात्र सहित उसके माता-पिता ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. दूसरे दिन 24 जुलाई को छात्रा नये घर में पढ़ रही थी और उसके परिजन घरेलू कार्य में व्यस्त थे, ताे छात्रा के शोर मचाने की आवाज आयी. यह सुनकर वे लोग दौड़कर पहुंचे, तो देखा कि तीनों आरोपित मिलकर छात्रा को खींचकर घर ले जाने की कोशिश में थे. उनलोगों के पहुंचने पर वे सभी अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए भाग निकले. कुछ लोगों के सहयोग से मामले को सुलझाने की कोशिश की गयी, लेकिन वे नहीं माने.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










