लूट मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 02 Feb 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
लूट मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मधुपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर के पतरो नदी के निकट देवीपुर थाना क्षेत्र के कसाठी गांव के युवक से नकद व मोबाइल लूट मामले

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के मोहनपुर के पतरो नदी के निकट देवीपुर थाना क्षेत्र के कसाठी गांव के युवक से नकद व मोबाइल लूट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मधुपुर रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी लालगढ़ निवासी टारजन उर्फ पाको को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मधुपुर से कसाठी लौटने के क्रम में एक माह पूर्व युवक के साथ रास्ते में मारपीट कर छिनतई किया गया था. साथ ही छीने गये मोबाइल से ऑनलाइन राशि भी निकासी कर लिया था. घटना के बाद पीड़ित युवक ने मधुपुर थाना में मामला दर्ज कराया था. कांड दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी. बताया जाता है कि आरोपी मधुपुर से भगाने के फिराक में था. पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद उसे नाटकीय ढंग से मधुपुर स्टेशन से गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले के जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola