ePaper

PM Modi Deoghar Visit: पीएम मोदी के साथ बाबा नगरी में मंच साझा करने वालों के लिए ये टेस्ट है अनिवार्य

Updated at : 11 Jul 2022 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi Deoghar Visit: पीएम मोदी के साथ बाबा नगरी में मंच साझा करने वालों के लिए ये टेस्ट है अनिवार्य

PM Modi Deoghar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को वायुसेना के विशेष विमान से देवघर आ रहे हैं. पीएम के आगमन को लेकर बाबा नगरी में उल्लास है. देवघर कॉलेज मैदान में पीएम की जनसभा दोपहर दो बजे से निर्धारित की गयी है. पीएम के साथ मंच साझा करने वालों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य है.

विज्ञापन

PM Modi Deoghar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को वायुसेना के विशेष विमान से देवघर आ रहे हैं. वे दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इधर, पीएम के आगमन को लेकर बाबा नगरी में उल्लास है. आज शाम दीपोत्सव की तैयारी की गयी है. देवघर के टावर चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक एक लाख दीये जलाये जायेंगे. देवघर कॉलेज मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा दोपहर दो बजे से निर्धारित की गयी है. पीएम के साथ मंच साझा करने वालों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य है.

देवघर कॉलेज मैदान से जनसभा को करेंगे संबोधित

देवघर कॉलेज मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा दोपहर दो बजे से निर्धारित की गयी है. भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए पूरे शहर को पार्टी के झंडे-बैनर समेत पीएम के कटआउट लगाये गये हैं. भाजपा प्रदेश की पूरी टीम पीएम मोदी की सभा को सफल बनाने में जुट गयी है. पीएम के साथ मंच साझा करने वालों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य है.

Also Read: PM Modi Deoghar Visit:पीएम मोदी को क्या भेंट करेंगे सांसद निशिकांत दुबे, CM हेमंत सोरेन ऐसे करेंगे स्वागत

पीएम के साथ ये करेंगे मंच साझा

पीएमओ को भेजी गयी सूची के अनुसार, देवघर कॉलेज मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, धनबाद के सांसद पीएन सिंह, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, दुमका सांसद सुनील सोरेन व देवघर विधायक सह जिलाध्यक्ष नारायण दास रहेंगे, जबकि मंच पर पीएम के पीछे वाली कुर्सी पर लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत, चतरा सांसद सुनील सिंह, जमशेदपुर सांसद विद्युतवरण महतो, पलामू सांसद बीडी राम, सारठ विधायक रणधीर सिंह, राजमहल विधायक अनंत ओझा, गोड्डा विधायक अमित मंडल, जमुआ विधायक केदार हाजरा, तीनों प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, आदित्य प्रसाद साहु, डॉ प्रदीप वर्मा, गोड्डा के भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता व दुमका के भाजपा जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन रहेंगे. ये सारे नाम संभावित हैं.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जामताड़ा में 300 करोड़ की योजनाओं का देंगे तोहफा

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola