थोड़ी देर बाद PM मोदी देवघर एयरपोर्ट को जनता को करेंगे समर्पित, सीएम हेमंत समेत ये नेता करेंगे स्वागत

Updated at : 12 Jul 2022 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद PM मोदी देवघर एयरपोर्ट को जनता को करेंगे समर्पित, सीएम हेमंत समेत ये नेता करेंगे स्वागत

12 जुलाई को वह ऐतिहासिक क्षण होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर में बने नये एयरपोर्ट पर उतरेंगे. एयरफोर्स के विशेष विमान से उतरने के बाद प्रधानमंत्री का स्वागत होगा. उसके बाद 1.46 से 1.58 के बीच देवघर एयरपोर्ट को प्रधानमंत्री जनता को समर्पित करेंगे.

विज्ञापन

देवघर : आज का दिन झारखंड के लिए कई मायनों में खास है, ऐसा इसलिए क्यों कि देवघर में कुछ देर बाद पीएम मोदी राज्य के पहला अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जनता को सौंप देंगे. खास ये इसलिए भी है क्यों कि ये पूर्वी भारत का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट में से एक होगा. एयरपोर्ट पर गवर्नर रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे, देवघर विधायक नारायण दास सहित एयरपोर्ट अथोरिटी के अधिकारी, इंडिगो के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे. उसके बाद प्रधानमंत्री टर्मिनल के अंदर प्रवेश करेंगे. यहां वे टर्मिनल का अवलोकन करने के बाद उदघाटन समारोह स्थल पर पहुंचेंगे.

पीएम1.46 से 1.58 बजे के बीच बटन दबाकर एयरपोर्ट जनता को समर्पित करेंगे :

एयरपोर्ट के उदघाटन के लिए टर्मिनल के बाहर भव्य मंच बनाया गया है. जहां प्रधानमंत्री ठीक 1.46 से 1.58 के बीच देवघर एयरपोर्ट को जनता को समर्पित करेंगे. बटन दबाते ही एयरपोर्ट जनता के लिए शुरू हो जायेगा. समारोह में मौजूद 300 गणमान्य लोग इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनेंगे, जब प्रधानमंत्री 401 करोड़ की लागत से बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जनता को समर्पित करेंगे. पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. पीएम के स्वागत में बड़े-बड़े होर्डिंग्स व बैनर भी लगाये गये हैं.

फ्लाइट टीम को प्रधानमंत्री हैंडओवर करेंगे उड़ान फ्लैग :

उदघाटन के अवसर पर 1.44 से 1.46 बजे के बीच प्रधानमंत्री देवघर से कोलकाता जाने वाले इंडिगो फ्लाइट की टीम को उड़ान फ्लैग सौंपेंगे. उड़ान फ्लैग मिलने के बाद फ्लाइट टीम देवघर से कोलकाता के लिए टेकऑफ को तैयार हो जायेगी. जो निर्धारित समय पर उड़ान भरेंगे.

एयरपोर्ट की लघु फिल्म भी देखेंगे पीएम :

उदघाटन समारोह में ही प्रधानमंत्री 1.46 से 1.58 के बीच चंद मिनट की लघु फिल्म भी देखेंगे. लघु फिल्म के जरिए एयरपोर्ट की खासियत का अवलोकन प्रधानमंत्री करेंगे. उसके बाद वह क्षण आयेगा जब प्रधानमंत्री 16 हजार 800 करोड़ की योजनाओं की सौगात झारखंड की जनता को देंगे. इस दौरान 13-13 बड़ी केंद्रीय योजनाओं का शिलान्यास-उदघाटन करेंगे.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola