राहुल अध्ययन केंद्र में मनी ज्योतिराव फुले की जयंती

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
राहुल अध्ययन केंद्र में मनी ज्योतिराव फुले की जयंती

मधुपुर: विभूतियों की तस्वीर पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर अर्पित किया श्रद्धासुमन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के भेड़वा नावाडीह स्थित राहुल अध्ययन केंद्र में शनिवार को समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की जयंती व आंचलिक उपन्यासकार फणीश्वरनाथ रेणु की स्मृति दिवस मनायी गयी. इस अवसर पर दोनों विभूतियों की तस्वीर पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर धनंजय प्रसाद ने कहा कि ज्योतिराव गोविंदराव फुले सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत व समाज सुधारक, दार्शनिक, लेखक, क्रांतिकारी विचारक थे. वो गरीबों के सच्चे हमदर्द, दलित, महिलाओं के हितों को प्राथमिकता देने वाले आंदोलनकारी थे. उन्होंने महिलाओं के लिए शिक्षा, विधवा विवाह अधिनियम को अपनी जिद्द से लागू कराया. साथ ही बाल विवाह व सती प्रथा का भी घोर विरोध किया. महाराष्ट्र में जात-पात विरोधी आंदोलन की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि फणीश्वरनाथ रेणु आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख रचनाकारों में गिने जाते हैं. उन्होंने समाज के हाशिए पर पड़े लोगों की पीड़ा पर संवेदन की साहित्य में स्थान दिया. वो आंचलिक उपन्यासकार थे. उन्हें अपनी पहली रचना से काफी ख्याति मिली.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola