दीपावली को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक

लोग दीया व मिट्टी के बने खिलौने खरीदारी करने में जुट गये
मधुपुर. दीपावली को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है. प्रशासन की ओर से गांधी चौक व आसपास की जगहों पर दुकान लगाने का निर्देश मिलते ही फुटपाथी दुकानदार अपनी जगहों को चिह्नित करने में लगे हैं. जहां एक ओर धनतेरस को लेकर बर्तन की दुकानें सजने लगी. वहीं, छोटे दुकानदार व कुम्हार दीया व खिलौनों की बिक्री सड़क किनारे दुकान लगाकर बेच रहे हैं. लोग दीया व मिट्टी के बने खिलौने खरीदारी करने में जुट गये है. इस बार बाजार में छोटा दीया एक रुपया प्रति पीस व बड़ा दीया 10 रुपये प्रति पीस में बिक रहा है. वहीं, घरकुंडा के लिए खिलौने 30 से 40 रुपये में बिक रहा है. पूजा का कलश 15-20 रुपये में बेचा जा रहा है. शहर के गांधी चौक, हटिया रोड, स्टेशन रोड, भगत सिंह चौक पर सड़क किनारे मिट्टी के बने दीप, खिलौने व घरकुंडा आदि की सामान की दुकान सज गयी है. हाइलार्ट्स : मधुपुर के गांधी चौक पर सजने लगी दुकानें
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




