मोबाइल चोरी के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मोबाइल चोरी के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

ज्वेलर्स दुकान से मोबाइल चोरी के आरोपी का लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत सिंह चौक के निकट से मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. बताया जाता है कि बर्मन ज्वेलर्स नामक दुकान से एक युवक ने मौका पाकर मालिक का मोबाइल चोरी लिया और भागने लगा. इसी क्रम में आसपास मौजूद राहगीरों ने घटना की जानकारी पर युवक का पीछा किया और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे मधुपुर पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में आरोपी की पहचान बड़ा नारायणपुर निवासी तौसिफ अंसारी के रूप में की गयी है. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा और सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola