Deighar news : महाशिवरात्रि के बाद भी नहीं हटी बैरिकेडिंग, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

Updated:
विज्ञापन
Deighar news : महाशिवरात्रि के बाद भी नहीं हटी बैरिकेडिंग, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

बसंत पंचमी व महाशिवरात्रि के बीते काफी दिन गुजर गये हैं. लेकिन उस दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए की गयी बैरिकेडिंग प्रशासन ने अभी तक नहीं हटवायी है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. बसंत पंचमी व महाशिवरात्रि के बाद भी श्रद्धालुओं के लिए लगाये गये बैरिकेडिंग को अभी तक नहीं हटाया गया है. बसंत पंचमी व महाशिवरात्रि में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पंडित शिवराम झा चौक से जलसार चिल्ड्रेन पार्क, बीएड कॉलेज मार्ग व बीएड कॉलेज परिसर में जिला प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगायी थी. लोहे की यह बैरिकेडिंग अब तक नहीं हटाये जाने से आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. शिवराम झा चौक से जलसार चिल्ड्रेन पार्क रोड तक बैरिकेडिंग से सड़क पर आवागमन के लिए रास्ता कम संकीर्ण हो गया है, इससे वाहनों में टक्कर व दुर्घटना की हमेशा संभावना बनी रहती है. शिव राम झा चौक के पास बाइक सवार बैरिकेडिंग की वजह से अक्सर गिर जाते हैं. स्कूली बच्चों को साइकिल से आने-जाने में परेशानी हो रही है. एक ही मार्ग में चार पहिया वाहन, बाइक, टोटो व साइकिल सवार को आना-जाना पड़ रहा है. स्कूली वाहन को जाम में भी फंसना पड़ रहा है.जिला प्रशासन द्वारा बसंत पंचमी व महाशिवरात्रि में भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए बैरिकेडिंग करायी गयी थी, लेकिन ठेकेदार की मनमानी की वजह से अभी तक बैरिकेडिंग नहीं हटायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निरंजन कुमार

लेखक के बारे में

By निरंजन कुमार

निरंजन कुमार प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. शंकरपुर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola