Deoghar News : श्रावणी मेला : रेलवे स्टेशनों पर बनाये गये पंडाल, सुरक्षा व सुविधा पर जोर

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : श्रावणी मेला : रेलवे स्टेशनों पर बनाये गये पंडाल, सुरक्षा व सुविधा पर जोर

श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज चार दिन बचे हैं. ऐसे में रेलवे की ओर से जसीडीह, देवघर, बैद्यनाथधाम और बासुकीनाथ स्टेशन पर की जा रही तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज चार दिन बचे हैं. ऐसे में रेलवे की ओर से जसीडीह, देवघर, बैद्यनाथधाम और बासुकीनाथ स्टेशन पर की जा रही तैयारियां अंतिम चरण में हैं. रेलवे की ओर से स्टेशनों पर यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है. स्टेशनों पर पंडाल बनाये गये हैं, जिसमें रोशनी व पंखा की सुविधा दी गयी है, ताकि यात्री आराम कर सके. इसके अलावा स्टेशन पर सहायता केंद्र, अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाया जा रहा है. वहीं स्टेशनों पर यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनात किया जायेगा. साथ ही रेलवे की और से यात्रियों व कांवरियों की सुविधा को लेकर देवघर, जसीडीह, बैद्यनाथधाम, मधुपुर व अन्य स्टेशनों से विभिन्न स्टेशनों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों की परिचालन किया जा रहा हैं, ताकि श्रावणी मेला के दौरान बाहर से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके. इसके अलावा पैसेंजर ट्रेनों का भी फेरा बढ़ाया गया है. इतना ही नहीं यात्रियों के लिए जसीडीह में रिजर्व पैसेंजर ट्रेन भी रखी जायेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर जसीडीह से पटना के लिए भेजा जा सके. साथ ही अन्य सारी व्यवस्था को लगभग पूरी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव रंजन

लेखक के बारे में

By राजीव रंजन

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola