असना व अस्ताजोड़ा में धूमधाम से हुई बाबा दुबे की पूजा

Updated:
विज्ञापन
असना व अस्ताजोड़ा में धूमधाम से हुई बाबा दुबे की पूजा

पालोजोरी : वार्षिक पूजा में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

विज्ञापन

पालोजोरी. प्रखंड के असना व सरसा गांव से सटे अस्ताजोड़ा में सावन माह की दूसरी सोमवारी को बाबा दुबे की वार्षिक पूजा धूमधाम से संपन्न हुई. इसमें शामिल होने के लिए आसपास के गांवों के साथ दूर दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान हुआ. वहीं, दोनों ही दुबे मंडा के पास स्थित तालाब से श्रद्धालु दंड देते हुए बाबा के मंदिर तक पहुंचे और बाबा से अपनी मनोकामना पूर्ण करने की कामना की. इस दौरान श्रद्धालु बाबा दुबे से भयहरण करने की कामना की. ऐसी मान्यता है कि बाबा दुबे की पूजा अर्चना से लोग भयमुक्त होते हैं और उन्हाेंने जहरीले सांप बिच्छू आदि से कोई नुकसान नहीं पहुंचता है. इस दौरान भक्तों ने अपनी मन्नत पूरा होने पर बाबा के समक्ष चढ़ावा भी चढ़ाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
उदय कांत सिंह

लेखक के बारे में

By उदय कांत सिंह

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola