Deoghar news : म्यूटेशन व लगान रसीद के लिए लगाये जायेंगे कैंप, दाखिल- खारिज मामलों का किया जायेगा निष्पादन

Updated at : 07 Feb 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : म्यूटेशन व लगान रसीद के लिए लगाये जायेंगे कैंप, दाखिल- खारिज मामलों का किया जायेगा निष्पादन

डीसी ने भूमि से संबंधित मामलों में लोगों को होने वाली समस्याओं को देखते हुए अलग-अलग हल्का में विशेष कैंप लगाने की बात कही है. डीसी ने इस संबंध में अंचल के अधिकरियों को दिशा निर्देश दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. जिले में भूमि से संबंधित मामलों में आमजनों को होने वाली समस्याओं व असुविधा को देखते हुए डीसी विशाल सागर के निर्देश पर सभी अंचलों के अलग-अलग हल्का में विशेष कैंप लगाये जायेंगे. इस कैंप में लगान, रसीद, म्यूटेशन से संबंधित मामले, खतियानी रैयत के उत्तराधिकारियों व आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल-खारिज मामलों का निष्पादन किया जायेगा. डीसी ने कहा है कि सभी अंचलों में प्रत्येक माह के पहले बुधवार व तीसरे सप्ताह के गुरुवार को विशेष कैंप आयोजित किये जायेंगे, जिसके माध्यम से समय-समय भू-लगान वसूली के साथ-साथ दाखिल-खारिज/नामांतरण से संबंधित मामले, खतियानी रैयत के उत्तराधिकारियों व आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल-खारिज मामले का निष्पादन किया जायेगा. ऐसे मामलों के निष्पादन में तेज गति लाने के लिए अंचलवार विशेष राजस्व कैंप का आयोजन निर्धारित किया गया है. यह कैम्प देवघर, मोहनपुर, सारवां, देवीपुर, सोनारायठाढ़ी, सारठ, पालोजोरी, मधुपुर, करौं व मारगोमुंडा अंचल अन्तर्गत प्रत्येक माह के पहले बुधवार व तीसरे सप्ताह के गुरुवार को संबंधित हल्का मुख्यालय में किया जाना है. साथ ही जिस हल्का में तहसील कचहरी निर्मित नहीं है अथवा जर्जर स्थिति में है वहां हल्का में अवस्थित पंचायत भवन में कैंप का आयोजन किया जायेगा. डीसी ने सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया है कि विशेष कैंप का आयोजन को लेकर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे व अंचल के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपने-अपने अंचल में प्रत्येक माह किसी एक कैंप का निरीक्षण करेंगे और ममले के निष्पादन से संबंधित प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola