विवादित जमीन पर लगे नोटिस बोर्ड उखाड़ ले गये असामाजिक तत्व

Updated at : 07 Feb 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
विवादित जमीन पर लगे नोटिस बोर्ड उखाड़ ले गये असामाजिक तत्व

मधुपुर के बड़बाद मोहल्ले की एक विवादित जमीन पर सिविल न्यायालय मधुपुर के आदेश पर कोर्ट नाजिर व मधुपुर पुलिस की उपस्थिति में शुक्रवार को जमीन पर लगाया गया नोटिस बोर्ड को चंद घंटे बाद ही असामाजिक तत्व उखाड़ कर ले गये

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के बड़बाद मोहल्ले की एक विवादित जमीन पर सिविल न्यायालय मधुपुर के आदेश पर कोर्ट नाजिर व मधुपुर पुलिस की उपस्थिति में शुक्रवार को जमीन पर लगाया गया नोटिस बोर्ड को चंद घंटे बाद ही असामाजिक तत्व उखाड़ कर ले गये. इतना ही नहीं कोर्ट कर्मी व पुलिस के अधिकारी जब बोर्ड लगाने गये उस दौरान भी वहीं गिरोह का सामना करना पड़ा और लोगों ने पुलिस से नोकझोंक की. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिविल कोर्ट मधुपुर की अदालत में चल रहे वाद संख्या 167/ 2015 को लेकर न्यायालय के आदेश पर शहर के वार्ड नंबर 23 बड़बाद मोहल्ला के विवादित भूखंड पर नोटिस बोर्ड गाड़ा गया. उस दौरान कुछ आदिवासियों ने कहा कि पुलिस और प्रशासन को कार्रवाई की सूचना प्रधान के माध्यम से देना चाहिए था. यदि वह ऐसा नहीं कर सकते तो इसका प्रचार-प्रसार कर सकते थे. अचानक आकर बोर्ड गाड़ना गलत है. काफी नोकझोंक होने के बाद वहां कोर्ट के नोटिस बोर्ड को गाड़ दिया गया. न्यायालय कमी और प्रशासन के लोगों के जाने के बाद कुछ लोग आये और नोटिस बोर्ड कर उखाड़ कर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola