ePaper

देवघर के कुख्यात अपराधी बाबा परिहस्त उर्फ जितेंद्र परिहस्त की सेंट्रल जेल में मौत

Updated at : 29 Feb 2024 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
baba parihast dead in central jail

देवघर में संगठित आपराधिक गिरोह चलाने वाले बाबा परिहस्त की सेंट्रल जेल में मौत.

देवघर सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात अपराधी बाबा परिहस्त उर्फ जितेंद्र परिहस्त की मौत हो गई है. पुलिस के सिरदर्द बन चुके बाबा परिहस्त उर्फ जितेंद्र परिहस्त की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार (29 फरवरी) तड़के मौत हो गई.

विज्ञापन

देवघर, आशीष कुंदन : देवघर सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात अपराधी बाबा परिहस्त उर्फ जितेंद्र परिहस्त की मौत हो गई है. पुलिस के सिरदर्द बन चुके बाबा परिहस्त उर्फ जितेंद्र परिहस्त की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार (29 फरवरी) तड़के मौत हो गई.

तड़के तीन बजे अचानक बिगड़ी बाबा परिहस्त की तबीयत

देवघर सेंट्रल जेल अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी के मुताबिक, गुरुवार को तड़के करीब तीन बजे अचानक बाबा की तबीयत बिगड़ गई. उसने एक बार उल्टी की. उसे जेलकर्मियों व सुरक्षा बलों के सहयोग से तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने ब्रॉट डेड (मृत) घोषित कर दिया. इसके बाद इसकी सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भी भेज दी.

  • रात तीन बजे अचानक जेल में बिगड़ी तबीयत, एक बार की उल्टी
  • सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने कर दिया मृत घोषित

सूचना मिलते ही बाबा के रिश्तेदार व समर्थक सदर अस्पताल पहुंचे

इधर जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उधर जेल से बाबा परिहस्त के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है. सूचना पाकर बाबा के परिजन सहित रिश्तेदार व समर्थक भी सदर अस्पताल पहुंचने लगे.

हत्या, रंगदारी, लूट समेत कई आपराधिक मामलों में था वांछित

जेल से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम में बाबा ठीक ही था. अपने लोगों के साथ वार्ड में रहा और जेलकर्मियों के साथ अच्छे से बातचीत भी की थी. जानकारी हो कि नगर थाना सहित कुंडा व अन्य थाना के कई हत्या, रंगदारी, लूट व अन्य अपराधिक कांडों में बाबा रिकॉर्डेड था.

Also Read : देवघर : दो सहयोगियों के साथ बाबा परिहस्त हिरासत में, सारठ थाने में हो रही पूछताछ

देवघर में चलाता था संगठित आपराधिक गिरोह

देवघर में उसका एक संगठित आपराधिक गिरोह चलता था, जिसमें दर्जनों युवा व किशोर सदस्य हैं. हाल ही में 23 दिसंबर 2023 को कोलकाता से लौटने के दौरान सारठ चौक पर पुलिस ने बाबा परिहस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके पूर्व देवघर जेल मंडल कारा में जेल के विचाराधीन बंदी बादल मिश्रा को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी.

Also Read : देवघर : बाबा परिहस्त के गुर्गों ने एसआइ के साथ की मारपीट, फायरिंग कर भागे, गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

सदर अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को किया गया तैनात

किसी तरह का हंगामा नहीं हो, इस आशंका के मद्देनजर सदर अस्पताल में कई पुलिस पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. बाबा के शव के पोस्टमार्टम होने तक (दोपहर तीन बजे तक) पुलिस पदाधिकारी और जवान वहां मुस्तैद रहे. दोपहर करीब 12 बजे एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर विधि-व्यवस्था की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बाबा के चचेरे भाई का भी पक्ष जाना.

मेडिकल बोर्ड ने किया बाबा परिहस्त का पोस्टमार्टम

बाबा परिहस्त की मौत की सूचना सेंट्रल जेल द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नयी दिल्ली को भेज दी गयी. इसके बाद आयोग के निदेशानुसार, मृतक का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम व निगरानी में वीडियोग्राफी कराये जाने का अनुरोध सेंट्रल जेल अधीक्षक द्वारा डीसी से किया गया.

पोस्टमार्टम के लिए डीसी ने देवघर सीओ को नियुक्त किया दंडाधिकारी

इस आलोक में डीसी ने आदेश जारी कर देवघर सीओ अनिल कुमार को दंडाधिकारी नियुक्त करते हुए सिविल सर्जन को मेडिकल बोर्ड का गठन कर बाबा परिहस्त के शव के पोस्टमार्टम की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया. साथ ही नगर थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने का आदेश भी दिया.

सीओ की मौजूदगी में हुआ बाबा परिहस्त का पंचनामा

डीसी के आदेश के बाद सीओ वहां पहुंचे और बाबा परिहस्त के शव का पंचनामा किया. फिर सदर अस्पताल के डीएस डॉ प्रभात रंजन द्वारा गठित बोर्ड ने पोस्टमार्टम करते हुए विसरा सुरक्षित रखा. दोपहर तीन बजे के बाद बोर्ड के सदस्य डॉ जेपी साहू, डॉ अंबरीश ठाकुर व डॉ रविजीत प्रकाश ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे दी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट गोपनीय, मैसिव हर्ट अटैक से मौत की आशंका

हालांकि, रिपोर्ट में क्या है, इसे गोपनीय रखा गया है. सूत्रों की मानें, तो पोस्टमार्टम में पाया गया है कि मैसिव हर्ट अटैक से बाबा की मौत हुई है. हालांकि, किसी भी तरह की आशंका न हो, इसलिए विसरा प्रिजर्व करा दिया गया. विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही बाबा की मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा. 

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola