करौं में धूमधाम से हुई चामुंडा काली मां की निशा पूजा

करौं ग्राम स्थित चामुंडा मां काली की निशा पूजा धूमधाम के साथ संपन्न हुआ
करौं. प्रखंड क्षेत्र के करौं ग्राम स्थित चामुंडा मां काली की निशा पूजा धूमधाम के साथ संपन्न हुआ. पूजा में आसपास गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर परिक्रमा करते माथा टेका व अपने परिवारों की मंगलकामना की. पंडित तरकेश्वर आचार्य ने वेदी में स्थापित मां काली की प्रतिमा को विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की. मां भगवती के बीज मंत्र मंत्र के साथ मां काली का आह्वान किया. मां को फूल, अक्षत, बेल पत्र, धूप, जनेऊ, आलता, माला आदि अर्पित किया. होम-यज्ञ, आरती के दौरान पंडित तारकेश्वर आचार्य ने कहा चामुंडा काली मां पूजन से सकारात्मक सोच उत्पन्न होता है. वहीं, परिवार में सदैव उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है. पूजा के बाद खीचड़ी का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया. मौके पर मंदिर के ट्रस्टी बबन सिंह, राकेश सिंह, दिलीप ओझा, कारू रजवार, चपटू रजवार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




