Deoghar news : दवा दुकानदार से रंगदारी व गोलीबारी कांड में तीन नामजद सहित नौ हिरासत में

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 22 Apr 2025 6:53 PM

विज्ञापन

देवघर के कुंडा थाने की पुलिस ने तपोवन पहाड़ पर छापेमारी कर रंगदारी व गोलीबारी मामले में तीन नामजद आरोपितों के अलावा छह संदिग्धों से पूछताछ की.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. कुंडा थाना क्षेत्र में सारठ-देवघर एनएच के समीप बलिया चौकी में दवा दुकानदार नवाडीह गांव निवासी प्रमोद कुमार से रंगदारी नहीं मिलने पर करीब 15-20 हथियारबंद बदमाशों ने केवल दुकान में घुसकर तांडव मचाया था, बल्कि ताबड़तोड़ फायरिंग की. हमले में घायल दुकानदार प्रमोद ने दर्ज कराये गये कांड के तीनों नामजद आरोपितों के अलावे छह संदिग्ध को कुंडा थाने की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल इस मामले में पुलिस के कोई भी पदाधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं. इधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन सभी को कुंडा थाने की पुलिस ने तपोवन पहाड़ पर छापेमारी कर हिरासत में लिया. सभी अपने-अपने घर छोड़कर तपोवन पहाड़ पर ही ठिकाना लिये हुए थे. इधर इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस पिस्तौल व गोली बरामद करने के लिये तलाशी अभियान में जुटी है. घटना के दिन ही घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा व एक जिंदा गोली भी बरामद की है. घटना को लेकर प्रमोद की शिकायत पर कुंडा थाने में तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, दर्ज मामले में नरही गांव निवासी ऋषि कुमार सहित झारखंडी गांव निवासी मोहन कुमार व जमुआ गांव निवासी अमित कुमार यादव को आरोपित बनाया गया है. जानकारी हो कि बदमाशों ने दुकान से 30,000 रुपये भी लूट लिये थे. वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने खुली धमकी दी थी और फिर दो घंटे बाद दुकान के सामने तबाड़-तोड़ फायरिंग की. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी है. घायल दुकानदार प्रमोद ने बताया कि वह अपनी दवा दुकान के पीछे जमीन की घेराबंदी कर रहा था. इसी क्रम में सुबह करीब 11 बजे बाइक पर सवार पांच युवकों ने आकर 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर काम बंद करने की धमकी भी दी. प्रमोद ने पैसा देने से इंकार किया. इसके दो घंटे के बाद 15-20 की संख्या में बदमाश बाइक पर सवार होकर आये और चहारदीवारी तोड़ने लगे. उन्होंने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की. दुकानदार प्रमोद ने बताया कि उसकी तरफ निशाना कर भी गोली चलायी गयी, जो हाथ को छूकर निकल गयी. वहीं बदमाशों के ने उसके साथ मारपीट भी की. ॰हथियार-गोली बरामदगी को लेकर पुलिस की तलाशी अभियान जारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola