मधुपुर ने फाइनल में केराकोल को तीन विकेट से हराया

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

करौं में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र के मंझीयान केराकोल गांव में हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर कमेटी द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें 8 टीमों ने हिस्सा लिया. उक्त टूर्नामेंट नॉक आउट खेला गया. टूर्नामेंट का फाइनल मैच केराकोल व मधुपुर क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. टॉस जीत कर केराकोल के टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 6 ओवर में सिर्फ 52 रन बनाया. वहीं, मधुपुर के टीम ने 7 विकेट खोकर 53 रन से जीत हासिल कर लिया. केराकोल टीम को हार का सामना करना पड़ा. इधर, बतौर मुख्य अतिथि सुमित पाण्डेय ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. मौके पर मौजूद कमेटी टीम के सदस्य निवास रवानी, अभिषेक रवानी, पूर्व मुखिया सूबलाल मंडल, राहुल पांडे, वार्ड सदस्य शिबू पाण्डेय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola