बंद पड़ी खदान में डूबे बच्चे की तीसरे दिन भी तलाश जारी

Published by : BALRAM Updated At : 26 May 2026 8:05 PM

विज्ञापन

मधुपुर: एनडीआरएफ की टीम दिन भर रहा परेशान, रेस्क्यू ऑपरेशन तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन

मधुपुर. बुढ़ैई थाना क्षेत्र के जाभागुड़ी स्थित बंद पड़े पत्थर खदान में नहाने के दौरान डूबे बच्चे का शव तीन दिन बाद भी खदान से नहीं निकाला जा सका. देवघर एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को भी दिन भर खदान के पानी में गोताखोर व नाव के साथ तलाशी अभियान चलाया. देर शाम तक जोड़ामो निवासी चार वर्षीय सौरभ हांसदा का शव नहीं मिला. बताया गया कि बुधवार को तलाशी अभियान चलाया जायेगा. खदान में अत्यधिक पानी होने के कारण तलाशी अभियान में परेशानी हो रही है. शव के पत्थर खदान के नीचे कहीं फंसे होने की आशंका है. बताया गया कि करीब 50 फीट गहराई तक खदान में पानी है. तलाशी अभियान को दौरान मधुपुर सीओ यामुन रविदास, बुढ़ैई थाना प्रभारी मनोरंजन महतो व सशस्त्र बल भी मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ टीम अगले दिन फिर बालक के शव की तलाश करेंगी. मंगलवार को भी मृतक के पिता समेत सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर दिन भर शव के इंतजार में जमे रहे. घटना के संबंध में बताते चले कि सौरभ हांसदा अपने पिता के साथ रविवार दोपहर को जाभागुड़ी स्थित बंद खदान में नहाने गया था. इसी दौरान गहरे पानी में वह डूब गया. सूचना पर परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाशी की. पुलिस व ग्रामीणों ने उस दौरान भी खोजबीन की, लेकिन शव नहीं मिला. इधर पिछले दो दिन से 14 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम घंटों बालक के शव की तलाशी में जुटी हुई है. हालांकि सफलता अभी तक नही मिल पाया है.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola