Deoghar news : जेसीबी से नवाडीह नदी में गड्ढे कर शहरी क्षेत्र में हो रही है पेयजल की सप्लाई

Updated at : 06 Mar 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news :  जेसीबी से नवाडीह नदी में गड्ढे कर शहरी क्षेत्र में हो रही है पेयजल की सप्लाई

शहरी क्षेत्र में लोगों को 40 एमएलडी पानी की जरूरत है. लेकिन 26 एमएलडी पानी ही मिल रहा है. गर्मी बढ़ने के साथ ही जलस्तर नीचे चल गया है. वहीं निगम को पेयजल आपूर्ति को लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. देवघर शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए 40 एमएलडी पानी की जरूरत है. लेकिन विभिन्न माध्यम से 26 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है. जोन-वन और जोन-टू बना कर दोनों जोन में बारी-बारी से शुद्ध पेयजल दिया जा रहा है. इसमें नवाडीह नदी सबसे बड़ा पानी का श्रोत है. वहां से जोन-टू में पानी जा रहा है. वहीं गर्मी की दस्तक के बाद से ही नदी की स्थिति दयनीय हो रही है. मार्च माह के पहले सप्लाह में ही नवाडीह का पानी लगभग चार फीट नीचे जा चुका है. इससे सप्लाई वाटर कार्य प्रभावित हो रहा है. नगर निगम की ओर से जेसीबी से नवाडीह नदी में जगह-जगह गड्ढे कर पानी जमा किया जा रहा है और शहर के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. हालांकि इस संबंध में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने बताया कि देवघर में जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है. लेकिन लोगों को पानी की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा. इसके लिए नगर निगम जल शाखा के कर्मी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. जोन-टू में पानी की समस्या दूर करने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है. जेसीबी से नवाडीह नदी में गड्ढे कर नवाडीह के संप में पानी जमा किया जा रहा है. वहां से जोन-टू के मीना बाजार, सब्जी मंडी, पानी टंकी व रामपुर टंकी में पानी भेजा जा रहा है. इसके बाद जोन-टू के विभिन्न मुहल्लों में पानी की सप्लाई हो रही है. नगर आयुक्त ने लोगों से पानी को जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने और बर्बादी नहीं करने की अपील की है. ॰देवघर शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए 40 एमएलडी पानी की है जरूरत ॰ मिल रहा है 26 एमएलडी पानी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola