सांसद डॉ निशिकांत ने हाइकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, बाबा मंदिर खोलने व श्रावणी मेले के आयोजन को लेकर दायर की याचिका

Published at :08 Jul 2020 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद डॉ निशिकांत ने हाइकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, बाबा मंदिर खोलने व श्रावणी मेले के आयोजन को लेकर दायर की याचिका

आम श्रद्धालुओं के लिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर खोलने और श्रावणी मेला लगाने के संदर्भ में झारखंड हाइकोर्ट के तीन जुलाई के फैसले को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

विज्ञापन

देवघर : आम श्रद्धालुओं के लिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर खोलने और श्रावणी मेला लगाने के संदर्भ में झारखंड हाइकोर्ट के तीन जुलाई के फैसले को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. उन्होंने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर बाबा बैद्यनाथ मंदिर व बासुकिनाथ मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने और विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के संचालन का आदेश देने की प्रार्थना की है. याचिका में डॉ निशिकांत दुबे ने केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, झारखंड के मुख्य सचिव, देवघर जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन कमेटी को प्रतिवादी बनाया है.

दाखिल एसएलपी (सिविल) याचिका में कहा गया है, देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर को अब तक झारखंड सरकार ने आम श्रद्धालुओं व भक्तों के लिए नहीं खोला है. जबकि देश के अन्य राज्यों में सभी मंदिरों को खोल दिया गया है और शर्तों के साथ वहां दर्शन भी हो रहा है. लेकिन झारखंड की सरकार ने मंदिरों को लॉक कर रखा है और लाखों भक्तों की आस्था श्रावणी मेला के आयोजन को भी स्थगित कर दिया है.

याचिका में कहा गया है कि श्रावणी मेले का आयोजन नहीं होना, आम लोगाें की आस्था व भावना के प्रतिकूल है. प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा बैद्यनाथधाम का इतिहास रहा है कि जब से इस श्रावणी मेला की शुरुआत हुई है, कभी बंद नहीं हुआ. याचिका में कहा गया है कि पहले भी महामारी हुई थी, लेकिन मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए कभी बंद नहीं किया गया. श्रावणी मेले का आयोजन भी स्थगित नहीं किया गया था. उम्मीद है कि उन्हें और लाखों शिव भक्तों को न्याय मिलेगा.

केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, झारखंड के मुख्य सचिव, देवघर जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन कमेटी को बनाया प्रतिवादी

तीन जुलाई को आया था हाइकोर्ट का फैसला : झारखंड हाइकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को मद्देनजर इस वर्ष श्रावणी मेले का आयोजन नहीं हो पायेगा. कांवर यात्रा भी नहीं निकलेगी. ऐसे में बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में होनेवाली पूजा का लाइव वेबकास्ट किया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola