देवघर में मंईयां योजना के 2,79,959 लाभुकों के खाते में कल भेजे जायेंगे 2500 रुपये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Dec 2024 1:58 AM
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत देवघर के 2,79,959 लाभुकाें के बैंक खाते में 28 दिसंबर को 2500-2500 रुपये भेजे जायेंगे. रांची के नामकुम में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑनलाइन मंईयां योजना के लाभुकों के खाते में सम्मान राशि भेजेंगे. इस कार्यक्रम में भाग लेने देवघर से दो हजार महिलाएं रांची रवाना होंगी.
संवाददाता, देवघर : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत देवघर के 2,79,959 लाभुकाें के बैंक खाते में 28 दिसंबर को 2500-2500 रुपये भेजे जायेंगे. रांची के नामकुम में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑनलाइन मंईयां योजना के लाभुकों के खाते में सम्मान राशि भेजेंगे. इस कार्यक्रम में भाग लेने देवघर से दो हजार महिलाएं रांची रवाना होंगी. जिला प्रशासन ने महिलाओं को रांची भेजने के लिए परिवहन कार्यालय के माध्यम से 40 बसें मुहैया करायी है. प्रखंडों से बस लाभुकों की संख्या के अनुसार उपलब्ध कराया गया है. प्रखंड मुख्यालय से बस रांची के लिए रवाना होगी. डीसी के निर्देशानुसार कार्यक्रम का प्रभारी डीडीसी नवीन कुमार व नोडल पदाधिकारी जिला पंचायतीराज पदाधिकारी रणवीर कुमार सिंह को बनाया गया है. देवघर प्रखंड से 300, देवीपुर प्रखंड से 200, मोहनपुर प्रखंड से 250, सारवां प्रखंड से 150, सोनारायठाढ़ी प्रखंड से 100, मधुपुर प्रखंड से 300, सारठ प्रखंड से 300, पालोजोरी प्रखंड से 200, करौं प्रखंड से 100 व देघर अंचल से 100 महिलाएं रांची रवाना होंगी.
किस प्रखंड में कितने लाभुक
देवघर- 27,862
देवीपुर- 21,663मोहनपुर- 38,608
सारवां – 18,800सोनारायठाढ़ी- 14,721
मधुपुर – 27,246सारठ- 32,192
पालोजोरी- 32,753करौं- 17,600
देवघर अंचल – 21,312डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










