ePaper

खराब पड़े चापाकल व जलमीनार को अविलंब करायें दुरुस्त : मंत्री

Updated at : 30 Dec 2024 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
खराब पड़े चापाकल व जलमीनार को अविलंब करायें दुरुस्त : मंत्री

मंत्री ने मधुपुर के पथलचपटी स्थित निजी आवास में की बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. प्रदेश के जल संसाधन सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने सोमवार को पथलचपटी स्थित अपने आवास में पेयजल व स्वच्छता विभाग मधुपुर और देवघर के अधिकारियों के साथ पेयजल समस्या से निजात दिलाने एवं क्षेत्र में चल रहे विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में मंत्री हसन ने अभियंताओं से कहा कि शहर से लेकर गांव तक पेयजल समस्या समाधान जल्द करें. उन्होंने देवघर व मधुपुर के पेयजल- स्वच्छता विभाग के अभियंता समेत अन्य अधिकारियों को पेयजल संबंधित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए नये चापाकल निर्माण, सोलर आधारित पानी टंकी निर्माण, नल-जल योजना, जल जीवन मिशन के तहत चल रहे योजना, शौचालय निर्माण सहित अन्य योजनाओं को लेकर समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. क्षेत्र में पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए खराब पड़े चापाकल, नल, जलमीनार को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया. मौके पर विभाग के पदाधिकारी आदि मौजूद थे. ——————- पेयजल व स्वच्छता विभाग मधुपुर एवं देवघर के अधिकारियों संग मंत्री ने की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola