Deoghar news : सिदो-कान्हू मेला में फुटबाल टूर्नामेंट के विजेता बने लकी बॉयस टीम को मंत्री ने किया पुरस्कृत

देवघर के मोहनपुर स्थित जमुनियां गांव में शहीद सिदो-कान्हू मेला का उद्घाटन मंत्री हफीजुल हसन, विधायक सुरेश पासवान व जिप अध्यक्ष किरण कुमारी ने किया. विजेताओं को पुरस्कृत किया.
प्रतिनिधि,मोहनपुर. मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया गांव में 45वां शहीद सिदो-कान्हू मेला का उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन,विधायक सुरेश पासवान व जिप अध्यक्ष किरण कुमारी ने किया. इस अवसर पर आयोजित दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार लकी बॉयस व द्वितीय पुरस्कार काजू बगान, तृतीय पुरस्कार एफसी गादीझोपा, चौथा पुरस्कार एमएससी नरीचा डंगाल की टीम को मुख्य अतिथि मंत्री हफीजुल हसन ने सौंपा. विधायक सुरेश पासवान व जिप अध्यक्ष किरण कुमारी ने भी कप व पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर झारखंड आंदोलनकारी चिह्नित आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, प्रवक्ता सुरेश शाह, जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर हेंब्रम, मुखिया अनीता टुडू, युवा नेता श्रीकांत यादव,केदार दास, पुरुषोतम यादव,मोहम्मद नौशाद सूरज झा, लखीराम सोरेन, अरुण शर्मा,वीरेंद्र सोरेन, सुमित सोरेन, विपिन यादव, श्रीसिंह, दिलावर हुसैन इमरान ,रोहित राव, केदार दास, रंजीत यादव, कुंदन राज, दिलीप यादव , सुधांशु मंडल, नंदकिशोर दास समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




