सोनू गुप्ता बने झील तालाब छठ पूजा समिति के अध्यक्ष

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सोनू गुप्ता बने झील तालाब छठ पूजा समिति के अध्यक्ष

झील तालाब छठ पूजा समिति की हुई बैठक, नयी कमिटी का हुआ गठन

विज्ञापन

मधुपुर. आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर झील तालाब छठ पूजा समिति की एक बैठक संतोष शरण की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नये सिरे से कमेटी का गठन किया, जिसमें सर्व सम्मति से सोनू गुप्ता को अध्यक्ष व सुमन चौधरी को सचिव चुना गया है. वहीं, किशन बथवाल व अवनी भूषण को उपाध्यक्ष चुना गया है. अमर शर्मा को कोषाध्यक्ष, अंकित शरण को सह कोषाध्यक्ष व दीपक मिश्रा और गौरव जायसवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. मौके पर सोनू गुप्ता ने कहा कि इस बार झील तालाब आकर्षण का केंद्र रहेगी. भव्य पंडाल व दूधिया रोशनी से पूरे तालाब को सजाया जायेगा. उन्होंने कहा कि बनारस ने गंगा आरती के पुरोहितों को मंगाया जा रहा है. कहा सुरक्षा के नजर से एनडीआरएफ कि टीम को बुलाया जा रहा है. बताया कि नयी कमेटी को साथ लेकर इस महापर्व को मनाया जायेगा. मौके पर सलाहकार समिति का भी गठन किया गया जिसमें सचिन रवानी, संजय यादव, मोती सिंह, पप्पू चौधरी, संजय शरण, कमल कुमार, सुबल कुमार मंडल, सुशांत सिंह, सुभाष सिंह, टिमू महराज, पप्पू यादव, नेपाल दे, विकास गिरी, नीलू शर्मा, सुशील सिंह, राकेश वर्मा, दीपक गुप्ता, अशोक गोंड, रवि रवानी, राजेश कुमार, अंकित सिंह, विक्रम यादव, सुदामा यादव, सुशील शरण, विवेक बथवाल, सरोज शाह, विक्की कुमार सहित अन्य शामिल है. हाइलार्ट्स : झील तालाब छठ पूजा समिति की हुई बैठक, नयी कमिटी का हुआ गठन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola