Deoghar News : न्यायिक पदाधिकारियों ने मध्यस्थता से केस निष्पादन पर दिया जोर

सिविल कोर्ट स्थित सभागार में गुरुवार को न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें मध्यस्थता के माध्यम से मुकदमों के निष्पादन पर जोर दिया गया.
देवघर. सिविल कोर्ट स्थित सभागार में गुरुवार को न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें मध्यस्थता के माध्यम से मुकदमों के निष्पादन पर जोर दिया गया. पीडीजे ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, सुप्रीम कोर्ट मध्यस्थता, एमसीपीसी, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया है. उन्होंने कहा कि वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, बंटवारा, बेदखली, भूमि अधिग्रहण और मध्यस्थता योग्य दीवानी मामलों को चिह्नित करें तथा मीडियेशन के माध्यम से सुलह के लिए मध्यस्थों के पास भेजें. उन्होंने कहा कि एक से 31 जुलाई 2025 तक न्यायालय कॉज लिस्ट से विशेष मध्यस्थता अभियान के लिए योग्य मामलों की पहचान करें एवं सूची बनाकर मध्यस्थता के लिए भेजें. इस अभियान में पक्षकारों की सुविधा के लिए सप्ताह के सातों दिन मध्यस्थता के माध्यम से निष्पादन के प्रयास किए जाएंगे, जो पूरी तरह से ऑफलाइन या ऑनलाइन में आयोजित की जा सकती है. इस अवसर पर फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज संजय कुमार सिंह, एडिशनल जज फैमिली कोर्ट भानु प्रताप सिंह, एडीजे प्रथम राजीव रंजन, एडीजे दो अशोक कुमार, एडीजे तीन राजेंद्र कुमार सिन्हा, एडीजे चार एसबी ओझा, एडीजे पांच अनिल कुमार, एडीजे नवम एमसी नारायण, सीजेएम दिव्या मिश्रा, एसीजेएम आनंद सिंह, एसडीजेएम संध्या प्रसाद, न्यायिक दंडाधिकारी प्रतीक रंजन, बंकिम चंद्र चटर्जी, संगीता, स्वाति विजय उपाध्याय, डालसा सचिव एसएन बारा, मधुपुर अनुमंडल सिविल कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By फाल्गुनी मारिक
विगत 32 वर्षों से प्रभात खबर में पत्रकारिता करते आ रहा हूं. विशेष तौर पर कोर्ट से संबंधित खबरों के अलावा श्रावणी विशेषांक -बिल्व पत्र में धार्मिक आलेख लेखन, दुर्गापूजा के अवसर पर निकाली गयी दुर्वाक्षत में धार्मिक लेख लिखने, सामयिक कॉलम कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन का अनुभव है. साथ ही लोक भाषा खोरठा में कविता, कहानी लेखन का अनुभव है. झारखंड अधिविध परिषद रांची के वर्ग अष्टम के पाठ्यक्रम में तथा आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए की कक्षा के पाठ्यक्रम में कविता शामिल हो चुकी है. विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां व आलेखों का भी प्रकाशन हो चुका है.
प्रभात खबर में विगत 32 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव. विशेष तौर पर अदालत की खबरों पर पकड़ है. इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं पर आलेख छपते रहा है. बिल्व पत्र श्रावणी विशेषांक में धार्मिक आलेख, सामयिक कॉलम- कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन करते रहे हैं. लोक भाषा खोरठा की जानकारी है एवं इनकी कविता झारखंड अधिविध परिषद में वर्ग अष्टम तथा बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम में शामिल है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










