झामुमो की बैठक में सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

झामुमो कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को झामुमो प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष सह संचालन समिति प्रमुख संजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में झामुमो की सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक 100 साधारण सदस्य बनाने वाले को सक्रिय सदस्य के रूप में चिन्हित कर उन्हें सदस्यता पत्र प्रदान किया गया. उन्होंने कहा कि झामुमो अब पूरी तरह से हाईटेक प्रक्रिया अपनाते हुए कार्य कर रही है. एक-एक सदस्यों के बायोडाटा का संरक्षण केंद्रीय कमेटी कार्यालय में सुरक्षित रखने के लिए डाटा बेस्ड सदस्यों की सूची तैयार किया जा रहा है. अप्रैल माह में केंद्रीय महासम्मेलन बुलाई जायेगी, जिसमें सभी सक्रिय सदस्य सम्मेलन के कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे. उन्होंने कहा कि जिला में दो लाख सदस्यों को बनाने का लक्ष्य है. मौके पर जिला संचालन समिति के सदस्य अबू तालिब अंसारी, प्रखंड संचालन समिति के प्रमुख शाकिर अंसारी, गंगा प्रसाद दास, चिरागउद्दीन अंसारी, मुख्तार अंसारी, प्रकाश दास, साकिब खान,अख्तर हुसैन, जहांगीर आलम, मरियम टुडू, मोनिका मुर्मू, लखन किस्कू, प्रभु हांसदा, संतोष दास, मुरारी पांडेय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola