चित्रगुप्त पूजा 23 अक्तूबर को

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
चित्रगुप्त पूजा 23 अक्तूबर को

मधुपुर के मंदिर परिसर में चित्रगुप्त महापरिवार की बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कुंडु बंगला रोड स्थित चित्रगुप्त कॉलोनी के मंदिर परिसर में रविवार को चित्रगुप्त महापरिवार की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता महापरिवार के वरीय सदस्य रंजन कुमार ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से आगामी 23 अक्तूबर को किया जायेगा. बैठक में बताया गया कि पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण व शाम में परिवार के सदस्यों की ओर से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. साथ ही दूसरे दिन सोमवार को प्रातः पूजन के साथ शाम में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. मौके पर दिलीप कुमार सिन्हा, बिनोद कुमार सिन्हा, जितेन्द्र कुमार, मुरारी मोहन सिन्हा, अजित कुमार सिन्हा, सात्विक सुमन, ऋत्विक पीयूष, अंकित कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola