गर्मी में मिट्टी के घड़ा और सुराही की मांग बढ़ी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
गर्मी में मिट्टी के घड़ा और सुराही की मांग बढ़ी

मीडियम आकार का घड़ा 50 रुपये प्रति पीस, छोटी सुराही 150 रुपये, बड़ी सुराही 200 रुपये बिक रहा

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र में मिट्टी के घड़ा व सुराही की बिक्री तेज हो गयी है. आधुनिक युग में फ्रिज का मांग बाजार में बढ़ा है, लेकिन लोग मटके का पानी पीना पसंद करते हैं. इन दिनों बाजार में मयूर जग, गोल मटके, टंकी वाले मटके व सुराहियों की मांग तेजी से बढ़ी है. इनमें से अधिकतर मटकों में टोंटी लगाया गया है, ताकि पानी निकालने में आसानी हो. बाजार में घड़ा 100 रुपये प्रति पीस, बड़ा घड़ा नल लगा हुआ 130 रुपये, मीडियम आकार का घड़ा 50 रुपये प्रति पीस, छोटी सुराही 150 रुपये, बड़ी सुराही 200 रुपये बिक रहा है. वहीं देसी तरीके से ठंडक पाने के लिए लोगों ने मिट्टी के घड़ों को भी खूब पसंद किया है. बताया जाता है कि कई लोग फ्रिज का ठंडा पानी नहीं पीते, क्योंकि इससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होती है. ऐसे लोग गर्मी से राहत पाने के लिए मिट्टी के बर्तनों पर ही निर्भर रहते है. गर्मी के शुरू होते ही सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. जिसके चलते लोग हर संभव तरीके से गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे है. ———- गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी के बर्तनों की बिक्री में आया उछाल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola