संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Oct 2024 8:02 PM
नगर थाना क्षेत्र के छत्तीसी मुहल्ला निवासी 23 वर्षीय विवाहिता सुधा कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. सुधा के मायकेवालों ने मृतका के पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया है.
वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के छत्तीसी मुहल्ला निवासी 23 वर्षीय विवाहिता सुधा कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. महिला के गले में दाग के निशान मिलने तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट होने की बात कही जा रही है. विवाहिता का शव फांसी के फंदे में लटका था, जिसे उतारकर कमरे में बिस्तर पर रखा गया था. सुधा के मायकेवालों ने मृतका के पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया है. इधर, नगर थाने की पुलिस मृतका के पति विक्की आनंद झा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस को दी गयी शिकायत में मृतका के भाई महावीर नायक रोड, बिलासी टाउन निवासी मनीष ठाकुर ने कहा है कि सुधा की शादी 23 जनवरी 2023 को हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे. उसके ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों द्वारा घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है. यह भी आरोप लगाया है कि छह अक्तूबर की शाम में ससुराल वाले उसके साथ मारपीट किये थे. इस संबंध में सुधा द्वारा बड़ी बहन को वाट्सएप मैसेज भेजे जाने की भी बात कही गयी है. साेमवार सुबह नगर थाने की पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल नगर थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










