आस्था के रंग में रंगा चितरा, मनसा पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

स्थापित माता मनसा की प्रतिमा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चितरा कोलियरी क्षेत्र में वार्षिक मनसा पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई. श्रद्धालुओं ने मां मनसा से परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की.

विज्ञापन

चितरा : चितरा कोलियरी क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को वार्षिक मनसा पूजा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ देर रात बाउरी टोला, दमगढ़ा, तिलैया समेत विभिन्न गांवों में स्थित मनसा मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. लोगों ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मां मनसा की पूजा कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की.

विज्ञापन

विद्युत सज्जा के बीच मां मनसा की पूजा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूजा को लेकर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा पूजा स्थलों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है .मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई गई. श्रद्धालुओं ने मां को पुष्प, फल, दूध, प्रसाद सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर श्रद्धापूर्वक आराधना की. कई पूजा स्थलों पर महिलाओं की विशेष भीड़ रही. महिलाओं ने परिवार की खुशहाली, संतान की मंगलकामना एवं सुख-समृद्धि के लिए मां की पूजा की.

मनसा पूजा से जुड़ी है प्राचीन धार्मिक परंपरा, सुख-समृद्धि की कामना

स्थानीय लोगों के अनुसार मनसा पूजा क्षेत्र की प्राचीन लोक एवं धार्मिक परंपरा का अहम हिस्सा है. मां मनसा को नागों की देवी के साथ-साथ शक्ति, सुरक्षा एवं समृद्धि की प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार मां मनसा की आराधना करने से सर्पदंश एवं अन्य विपत्तियों से रक्षा होती है तथा परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. देर शाम तक पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। मनसा पूजा को लेकर पूरे कोलियरी क्षेत्र में दिनभर भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola