ePaper

चितरा : समझौते के बाद कोयला लोडिंग को लौटे मजदूर

Updated at : 23 Apr 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
चितरा : समझौते के बाद कोयला लोडिंग को लौटे मजदूर

एसपी मांइस कोलियरी प्रक्षेत्र में कोयला लोडिंग को लेकर मजदूरों और प्रबंधन के बीच एक हफ्ते से चल रहा विवाद समाप्त हो गया

विज्ञापन

चितरा. एसपी मांइस कोलियरी प्रक्षेत्र में कोयला लोडिंग को लेकर मजदूरों और प्रबंधन के बीच एक हफ्ते से चल रहा विवाद बुधवार को पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया. दरअसल, पूर्व स्पीकर संग श्रमिकों और जीएम के बीच वार्ता के बाद विवाद खत्म हो गया. इस दौरान महाप्रबंधक एके आनंद ने आश्वासन दिया कि दिहाड़ी मजदूरों को काम, पेयजल और प्राथमिक उपचार की मांग को एक महीने में व्यवस्थित कर दिया जायेगा. साथ ही महाप्रबंधक के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद कैजुअल मजदूर ट्रकों में कोयला लोड कर जीवन यापन करने में लग गये. इस संबंध में पूर्व स्पीकर ने कहा कि प्रबंधन और मजदूरों के बीच कुछ मांगों को लेकर जिच चल रहा था. इसपर बैठक में जीएम ने कहा कि समाधान एक महीने के अंदर कर दिया जायेगा. सभी मजदूर पूर्व की भांति कोयला लोडिंग करने के लिए लौट आये. कहा कि जिस प्रकार सकारात्मक रवैया प्रबंधन का रहा और रोड सेल ऑफर (ट्रकों से) निरंतर रूप से चलता रहा तो फिर चितरा कोलियरी करोड़ों रुपये का मुनाफा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में करेगा. मौके पर युवा नेता प्रशांत शेखर, संतलाल रजक, प्रकाश यादव, पिंटू पाल, काजल अड्डी, जुगनू यादव, महावीर दास, गोरन दास, बलराम भंडारी, कबीर दास, सुशील दास, मनोज दास, जगरनाथ यादव, रबी सिंह, मदन सिंह, राम मोहन चौधरी, युगल राय, भागीरथ यादव, प्रीतम चौधरी, राजेश राय, राम किशोर मंडल आदि मौजूद थे. ————— चितरा कोलियरी में सप्ताह भर से मजदूरों व प्रबंधन के बीच चल रहा जिच समाप्त चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में चितरा कोलियरी का 35 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य : जीएम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola