ePaper

Deoghar news : साइबर ठगी के मामले में महाराष्ट्र की पुलिस टीम पहुंची जसीडीह, की जांच-पड़ताल

Updated at : 20 Jan 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : साइबर ठगी के मामले में महाराष्ट्र की पुलिस टीम पहुंची जसीडीह, की जांच-पड़ताल

साइबर ठगी की घटना को लेकर महाराष्ट्र की पुलिस ने आरोपी की तलाश में जसीडीह थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से जांच-पड़ताल की. हालांकि टीम को आरोपी नहीं मिला.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह . साइबर ठगी की घटना को लेकर महाराष्ट्र की पुलिस आरोपित की तलाश में सोमवार को जसीडीह थाना पहुंची. इसके बाद पुलिस ने जसीडीह थाना के पुलिसकर्मियों के सहयोग से थाना क्षेत्र के छबेलबदिया गांव पहुंच कर जांच-पड़ताल की. इस दौरान पुलिस को आरोपित नहीं मिला. वहीं पुलिस आरोपित का सत्यापन कर वापस लौट गयी. जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर जिला के कोराडी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को साइबर अपराधियों ने 2023 में बैंक अधिकारी बनकर फोन किया था और खाते की जानकारी लेकर उनके खाते से हजारों रुपये की अवैध निकासी कर ली थी. घटना को लेकर पीड़ित ने थाना में मामला दर्ज कराया था. पुलिस थाना में मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी थी. इसकी जांच पड़ताल करने पुलिस जसीडीह थाना पहुंची. इस दौरान महाराष्ट्र से आये पुलिस पदाधिकारी महेंद्र चोपडे सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने बताया कि पीड़ित के साथ आरोपी ने ठगी की घटना की थी. जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि आरोपी ने पीड़ित के खाते से अवैध निकासी कर राशि को जसीडीह थाना क्षेत्र के छबेलबदिया गांव निवासी रोशन कुमार व संजय राउत के बैंक खाते में राशि भेजी गयी थी..इसके बाद पुलिस ने जांच के लिए गांव पहुंच कर सत्यापन किया. इस क्रम में पुलिस को बाद में पता चला कि दोनों व्यक्ति अपने घर पर नही है. इस कारण पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola