नहीं रहे नप के पूर्व अध्यक्ष ओम बथवाल

मधुपुर. नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश बथवाल (77) का सोमवार को इलाज के क्रम में कोलकाता अपोलो अस्पताल में अकास्मिक निधन हो गया.
मधुपुर. नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश बथवाल (77) का सोमवार को इलाज के क्रम में कोलकाता अपोलो अस्पताल में अकास्मिक निधन हो गया. वे मदर्स इंटरनेशनल अकादमी मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष भी थे. ओम बाबू सभी वर्गों में काफी लोकप्रिय थे. वह करीब 20 वर्षों तक मधुपुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर थे. उनका अंतिम संस्कार कोलकाता में होगा. उनकी तीन पुत्रियां मिलन, मधु और शिवांगी समेत पूरा परिवार मर्माहत है. इधर उनके निधन पर सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन, विधायक उदय शंकर सिंह,पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व सांसद प्रोफेसर सलाउद्दीन अंसारी, पूर्व मंत्री राज पलिवार, समाजसेवी अरविंद कुमार, घनश्याम, श्याम सुंदर कलबलिया, मनोज कुमार कलबलिया, महेश लच्क्षीरामका, डॉ अरुण गुटगुटिया, पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज कैसर, पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व नप उपाध्यक्ष मो. जियाउल हक, महेश बथवाल, डब्बू बथवाल, बालमुकुंद बथवाल, प्रकाश बथवाल, कन्हैयालाल कन्नू, संजय गुटगुटिया, रंजीत डालमिया, विनोद लक्ष्मीरामका, अंकित लच्क्षीरामका, संजय शर्मा संजय मुर्मू समेत विभिन्न राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठन के लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




