भगवान चित्रगुप्त को आय-व्यय का लेखा-जोखा किया गया अर्पित

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
भगवान चित्रगुप्त को आय-व्यय का लेखा-जोखा किया गया अर्पित

भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि विधान पूर्वक संपन्न

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कुंडु बंगला रोड स्थित चित्रगुप्त कॉलोनी में गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज के सदस्यों ने सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि-विधान पूर्वक पुरोहित लोकनाथ पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया. पूजा में समाज के सदस्यों के बीच कागज पर श्लोक लेखन कराया गया. इस अवसर पर आय-व्यय का लेखा-जोखा भी भगवान चित्रगुप्त को अर्पित किया गया. इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया. शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. चित्रगुप्त महापरिवार के सदस्यों ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना में मधुपुर के सभी वर्ग के लोग सम्मिलित होते है. मधुपुर में सन 1971 से सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा कायस्थ समाज के सदस्यों द्वारा किया जाता आ रहा है और आज चित्रगुप्त महापरिवार का 54 वां वर्षगांठ है. पूजा को सफल बनाने में महापरिवार के अध्यक्ष रंजन कुमार, सचिव जितेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, पूजा के मुख्य यजमान प्रदीप कुमार सिन्हा, पंकज पीयूष, मुरारी मोहन सिन्हा, रामलखन प्रसाद, प्रदीप कुमार सिन्हा, कृष्ण मुरारी जमुआर, उमाशंकर प्रसाद, अजित कुमार सिन्हा, विजय श्रीवास्तव, बिनोद कुमार सिन्हा, सुबोध सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव, सुभाष कुमार कर्ण, अरविंद सिन्हा, बच्चन कुमार सिन्हा, राजेश रंजन सिन्हा, संजय कुमार, अजय कुमार सिन्हा, शंभू शरण श्रीवास्तव, अभय कुमार सिन्हा, अनुज शंकर, शंभू शरण श्रीवास्तव, विनय कुमार सिन्हा, सुरेश कुमार सिन्हा, जयरंजन अंबष्ठ, परमानंद प्रसाद, नीरज सिन्हा, जितेन्द्र प्रसाद लाल, सुधीर कुमार सिन्हा, उज्ज्वल सिन्हा, धीरज श्रीवास्तव, अंशु श्रीवास्तव, नवल किशोर सिन्हा, समीर कुमार सिन्हा, चन्दन सिन्हा, कुंदन भगत, फैयाज केसर, शमशेर आलम, प्रमोद वर्मा, संजय बारी, शुभम सिन्हा, सात्विक सुमन, रित्विक पीयूष, तथागत, रिद्धिमा, अश्लेषा, जीविषा आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि विधान पूर्वक संपन्न

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola