वामदलों ने की गाजा नरसंहार की निंदा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
वामदलों ने की गाजा नरसंहार की निंदा

वामदल कार्यकर्ताओं ने की बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के भेड़वा स्थित एक निजी आवास परिसर में वामदलों के अखिल भारतीय आह्वान पर फिलिस्तीन व विशेषकर गाजा में इजराइल की ओर से किये जा रहे नरसंहार का विरोध करते हुए बैठक की. इस दौरान सीपीएम राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि पिछले दो साल से गाजा पर हो रहे हमलों से 55 हजार से ज्यादा निर्दोष नागरिकों की हत्याएं हो चुकी है. इस्त्राइल दुनिया भर से फिलिस्तीन पहुंचने वाली राहत और खाद्य सामग्री को भी रोक रहा है. हाल ही में उसने एक ऐसे जहाज को भी रोक लिया है, जिसपर राहत का सामान जा रहा था. वामदलों ने फिलिस्तीन के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए भारत सरकार से भी मांग की है कि उसे अपने परंपरागत और फिलिस्तीन के समर्थन वाले रुख पर वापस लौटना चाहिए. मौके पर अशोक राणा, सुरेश गुप्ता, सुधीर भगत, दिलीप ठाकुर, सुरेश हेम्ब्रम, मनोज झा समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola